Noida News: अचानक 15 फीट सड़क धंसने से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित, सामने आया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 03:14 PM IST

Noida Road Collapse: सेक्टर-27 की ओर जाने वाली सीवर और पानी की डीप पाइप लाइन फटने से लीकेज हो गया था, जिसकी वजह रविवार देर रात यह सड़क 15 फीट से ज्यादा अचानक धंस गई। हालांकि सड़क धंसने के बाद उसमें बने गड्ढे में सीवर का पानी साफ देखा जा सकता है। वहीं, सड़क धंसने बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूल का बेरीकेड लगाकर रोड को बंद कर दिया।

Road Subsidence In Noida: नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरहवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 29 में सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया है, जिसका विडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर रोजना करीब लाखों लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में इस सड़क का घंस जाना भ्रष्टाचार को उजागर करती है। साथ ही सड़क बनाने वाले ठेकेदारों की लापरवाही का भी खुलासा करता है। हालांकि इस मार्ग पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

Noida News: अचानक 15 फीट सड़क धंसने से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित, सामने आया वीडियो

Noida News: अचानक 15 फीट सड़क धंसने से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित, सामने आया वीडियो (Photo: Twitter/ANI)

15 फीट धंसी सड़क

दरअसल, सेक्टर-27 को ओर जाने वाली सीवर और पानी की डीप पाइप लाइन फटने से लीकेज हो गया था, जिसकी वजह रविवार देर रात यह सड़क 15 फीट से ज्यादा अचानक धंस गई। हालांकि सड़क धंसने के बाद उसमें बने गड्ढे में सीवर का पानी साफ देखा जा सकता है। वहीं, सड़क धंसने बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूल का बेरीकेड लगाकर रोड को बंद कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचे।

End of Feed