नोएडा

Noida News: किसानों ने रुकवाया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दीवार का काम, पुलिस के समझाने पर हुए राजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 02:55 PM IST

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का के निर्माण कार्य में मंगलवार सुबह को बाधा पड़ गई। एयरपोर्ट की दीवार बनाने वाली जगह पर किसानों ने खेत में धान बोए थे इसलिए उन्होंने यहां पर चल रहा एयरपोर्ट निर्माण का काम रोक दिया। पुलिस के साथ बातचीत के बाद ये मामला सुलझ गया है।

Image

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • जेवर में एयरपोर्ट का काम किसानों ने रोका
  • दीवार बनाने की जगह पर थी किसानों की फसल
  • पुलिस के समझाने पर माने किसान

जेवर में निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की दीवार बनाने का काम किसानों ने मंगलवार सुबह रोक दिया। हालांकि मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसानों को समझा-बुझाकर काम फिर से शुरू करवाया। सहायक पुलिस आयुक्त दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि रोही गांव के पास नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की दीवार बनाने का काम चल रहा है, लेकिन वहां के कुछ किसानों ने खेत में धान बो दिया था।

पुलिस के समझाने पर माने किसान

सहायक पुलिस आयुक्त दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि यह जमीन नोएडा हवाई अड्डे की हद में आती है। सिंह के अनुसार, मंगलवार को जब दीवार बनाने का काम शुरू किया गया, तब किसानों ने कहा कि उनकी फसल खराब हो जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों से बातचीत करके दीवार वाली जगह पर बोई गई फसल कटवाई गई और दीवार का काम फिर से शुरू करवाया गया। सिंह के मुताबिक, किसानों, पुलिस और हवाई अड्डे के अधिकारियों के बीच वार्ता में यह तय हुआ कि किसान अगले दो-तीन दिन में दीवार के अंदर के हिस्से में बोई गई फसल काट लेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article