नोएडा

नोएडा: लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाने पर संग्राम, रिटायर्ड IAS अफसर ने महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 31, 2023, 11:31 AM IST

वीडियो में दिख रहा है कि महिला और रिटायर्ड आईएएस के बीच जमकर थप्पड़ चले।

Image

नोएडा में कुत्ते को लेकर फिर झगड़ा

Noida News: यूपी के नोएडा में एक बार फिर सोसायटी की लिफ्ट के अंदर कुत्ते को ले जाने को लेकर मारपीट की नौबत आ गई। रिटायर्ड आईएएस और एक दंपति के बीच कुत्ते को लेकर मारपीट हो गई। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला और रिटायर्ड आईएएस के बीच जमकर थप्पड़ चले।

देखें वीडियो -

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने साथ कुत्ते को लिफ्ट में ले जाना चाह रही थी, लेकिन वही रहने वाले रिटायर्ड आईएएस आरपी गुप्ता इसका विरोध कर रहे थे। वह महिला से कुत्ता नहीं ले जाने के लिए कहने लगे। दोनों में इसे लेकर बहस शुरू हो गई। फिर रिटायर्ड आईएएस अपने मोबाइल पर किसी से बात करना चाह रहे थे, लेकिन महिला ने उनका फोन नीचे पटक दिया। इस पर रिटायर्ड आईएएस ने महिला को थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा होती रही।

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

इस झगड़े के थोड़ी देर बाद उस महिला का पति भी वहां आया और रिटायर्ड आईएएस आरपी गुप्ता से मारपीट की। मामला सेक्टर-108 स्थित पार्क्स लॉरिएट सोसायटी की है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

इस घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर-39 की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को जाचा जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हाथापाई नजर आई। हालांकि, दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस मामले में शिकायत नहीं दी और विवाद आपस में ही सुलझा लिया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!