Noida News: नोएडा में ब्रेस्ट मिल्क बैंक खुलने वाला है। नवजात शिशुओं और माताओं के लिए यह एक बहुत बड़ा कदम होगा। नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (पीजीआईसीएच) में यह ब्रेस्ट मिल्क खुलने वाला है। एक स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से यह कार्य होना है। अगले छह महीने के अंदर ब्रेस्ट मिल्क बैंक शुरू हो जाएगा।
नोएडा के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में नवजात शिशुओं के लिए ब्रेस्ट मिल्क खोलने की योजना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बता दें कि, ब्रेस्ट मिल्क बैंक की ओर से नई और स्तनपान कराने वाली माताओं की सभी चिंताओं को दूर करने का काम होगा। माताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले ब्रेस्ट पंप भी बैंक में उपलब्ध होंगे। डॉक्टरों ने कहा कि बैंक में माताओं को यह भी सिखाया जाएगा कि अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए दूध को कैसे निकाला जाता है।
