नोएडा

Noida Near Hill Station: नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर है ये बेस्ट हिल स्टेशन, इस स्ट्रेस बूस्टर प्लेस पर जानें का बनाएं प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 01:07 PM IST

Noida To Chail Trip: नोएडा से 391 किमी की दूरी पर है बेस्ट हिल स्टेशन में से एक चैल। यहां के प्राकृतिक नजारे लोगों का मन मोह लेते हैं। नोएडा से चैल जाने में सात से आठ घंटे लगते हैं। चैल में घूमने का यह सबसे अच्छा समय चल रहा है। चैल जाने के लिए मार्च से अक्टूबर के बीच का महीना बेस्ट होता है।

Image

नोएडा से सात से आठ घंटे की दूरी पर स्थिल हिमाचल प्रदेश का चैल हिल स्टेशन घूमने के लिए है बेस्ट प्लेस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा से सात से आठ घंटे की दूरी पर है हिमाचल प्रदेश का चैल हिल स्टेशन
  • चैल के प्राकृतिक नजारे पर्यटकों के बना देते हैं दीवाना
  • चैल में घूमने के लिए कई तरह के विकल्प हैं मौजूद

Noida News: नोएडा से लगभग 391 किमी दूर चैल हिल स्टेशन एक शानदार जगह है। चैल हिमाचल प्रदेश में स्थित है। चैल हिल स्टेशन एक बेहद ही खूबसूरत पहाड़ी जगह है। यह स्थान पर्यटकों की पसंदीदा हिल स्टेशन में से एक है। यह हिल स्टेशन शांति और सुकून से कुछ पल गुजारने के लिए बेस्ट है। नोएडा से निजी वाहन से यहां जाने में केवल सात से आठ घंटे लगते हैं।

बता दें कि, चैल कभी महाराजा भूपिंदर सिंह की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में जाना जाता था। महाराजा उस समय क्रिकेट से बेहद प्रेम किया करते थे। उन्होंने 7500 फीट की ऊंचाई पर चैल में एक क्रिकेट मैदान का निर्माण करवाया था, जिसकी वजह से ये जगह पूरी दुनिया में सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदान के रूप में जानी जाती है। मैदान भारतीय सेना के अधिकारियों के संरक्षण में है। पर्यटक इसके चारों और टहल सकते हैं और तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं। हालांकि लोगों को मैदान के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है।

चैल का साधुपुल और वन्यजीव अभयारण्य

साधुपुल झील चैल के दर्शनीय स्थलों में से एक माना जाता है। इस जगह ने अपने शांत वातावरण की वजह से पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रियता प्राप्त की है। यहां एक ऐसा कैफे है जहां पर आप ठंडे पानी में पैरों को डुबोकर झील को देखते हुए नूडल्स का मजा ले सकते हैं। चैल वन्यजीव अभयारण्य भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। ये प्लेस पक्षियों और जानवरों की हजारों प्रजातियों से समृद्ध है, जिनमें भारतीय मंटजैक, तेंदुआ, जंगली सूअर, गरल, सांभर, लाल जंगल मुर्गी, और कक्कड़ प्रमुख रूप से शामिल हैं।

चैल का काली मंदिर और गौरा एवं झज्जा ट्रैक

काली मंदिर चैल में सबसे लोकप्रिय धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। पेड़ों से घिरी एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित, यह मंदिर शांति और सुकून के लिए परफेक्ट जगह है। आप यहां पर घुड़सवारी और मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। अगर आपको एडवेंचर का शौक है, तो चैल का गौरा और झज्जा ट्रैक का विकल्प चुना जा सकता है। चीड़ के ऊंचे पेड़ों से घिरा यह ट्रैक थोड़ा चुनौतीपूर्ण होने के अलावा बेहद खूबसूरत भी है। ये जगह स्ट्रेस बूस्टर है। थोड़ी देर यहां बैठने के बाद प्रकृति की खूबसूरती का लुफ्त उठाना न भूलें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article