नोएडा पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ की चोरी को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी के जेवर समेत नकद बरामद

नोएडा थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से 5 लाख रुपये नकद और करोड़ो के सोना-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 39 थाना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां करोड़ों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की आरोपियों के पास से 5 लाख रुपये और एक करोड़ रुपये के सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि घर में काम करने वाले नौकर और ड्राइवर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। लालच में आकर उसने चोरी करने की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक करोड़ के जेवरात बरामद

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी में समरजीत और संदीप सिंह शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से दो सोने की चेन, दो सफेद नग जड़ी चेन, सात नग लगी सोने की अंगूठियां, 11 सोने के सिक्के, 64 चांदी के सिक्के, सोने और चांदी के 13 बड़े सिक्के, 11 नग जड़ी चूड़ियां, 12 सफेद नग जड़े ईयररिंग, एक सोने का कर्णफूल, एक नग जड़ा ब्रेसलेट और एक चाकू बरामद किया गया है।

End of Feed