Noida News: युवक ने Instagram पर आत्महत्या करने की डाली पोस्ट, नोएडा पुलिस ने ढूंढकर बचाई जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 04:40 PM IST

ग्रेटर नोएडा में एक युवक की आत्महत्या करने की पोस्ट देखकर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और उन्होंने युवक को खोजकर आत्महत्या करने से रोका।

Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक 22 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की पोस्ट डाली और आत्महत्या की तैयारी कर रहा था। सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की सूचना पोस्ट करने वाले युवक की थाना सूरजपुर पुलिस ने काउंसलिंग कर जान बचाई। पुलिस के मुताबिक मीडिया सेल, गौतम बुद्धनगर को सूचना प्राप्त हुई कि इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा सुसाइड करने संबंधी पोस्ट डाली गई है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सूरजपुर थाना को सूचित किया गया।

police

22 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की डाली पोस्ट, पुलिस ने बचाई जान

परिवारिक समस्या के चलते युवक था तनाव में

पुलिस युवक की लोकेशन पर तुरंत पंहुची और उसे खोज निकाला। उसकी मानसिक स्थिति के अनुसार बातचीत कर काउंसलिंग की गई। युवक ने बताया कि वह मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है और वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर के मलकपुर में किराए के मकान में रहता है। परिवारिक समस्या के कारण तनाव में होने पर आत्महत्या का विचार आ गया था। युवक ने भरोसा दिया कि अब वह भविष्य में कोई भी गलत कदम नहीं उठाएगा।

End of Feed