नोएडा

Noida News: सेक्टर-74 के लोटस ग्रैंडर बैंक्वेट हॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां; आसपास के इलाके को कराया जा रहा खाली

नोएडा के लोटस ग्रैंडर बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम काम कर रही है।

Image

नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग

Noida News: नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई है। इसके आसपास के इलाकों को पुलिस द्वारा खाली कराया जा रहा है फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर हैं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि बैंक्वेट हॉल का एक हिस्सा निर्माणाधीन था। जिसमें यह आग लगी हुई है। वहां ज्यादातर फाइबर का काम हो रहा था। इस कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

हॉल के निर्माणाधीन हिस्से में लगी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर-113 क्षेत्र अंतर्गत लोटस ग्रैंडर बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। आग हॉल के निर्माणाधीन हिस्से में लगी। इस दौरान वहां कोई नहीं था। आग की वजह स्पष्ट नहीं है।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि बैंक्वेट हॉल सेक्टर-74 में है। निर्माणाधीन हिस्से में सजावटी सामान है इसलिए आग तेजी से फैली। आग किन कारणों से लगी इसका पता किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में आग की वजह शॉट सर्किट ही बताई जा रही है। आग में कोई व्यक्ति फंसा नहीं है और अब तक कोई जन हानि की जानकारी नहीं है।

आग लगने वाली जगह के कुछ दूरी पर झुग्गी झोपड़ी है। आग की लपट और चिंगारी वहां भी पहुंच रही है। सावधानी के तौर पर पुलिस के लोग झुग्गी खाली कर रहे हैं। दमकल विभाग की ओर से वहां भी एक गाड़ी को तैनात किया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article