नोएडा

Noida Police: दशहरे पर नोएडा में होगी कड़ी सुरक्षा, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस सतर्क, संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर

नोएडा में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी की अगुवाई में पुलिस ने सेक्टर-142 सहित प्रमुख मंदिरों, बाजारों और व्यस्त स्थानों का निरीक्षण किया।

Image

सांकेतिक फोटो (iStock)

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में आगामी त्योहारों रामनवमी और विजयादशमी (दशहरा) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सेंट्रल नोएडा के पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बीती रात थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

त्योहारों के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं - DCP

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी की अगुवाई में पुलिस टीम ने इलाके के प्रमुख मंदिरों, बाजारों व व्यस्त सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संदिग्ध वाहनों और लोगों पर पैनी नजर

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, डीसीपी ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहन या व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल रोककर उनकी तलाशी व सत्यापन किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पीसीआर और पीआरवी वाहन लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहें। गश्त के दौरान नागरिकों से संवाद भी स्थापित करें, ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो। संवेदनशील इलाकों में पुलिस उपस्थिति को और अधिक सघन रखने के भी निर्देश दिए गए।

डीसीपी ने कहा कि त्यौहारों के दौरान नागरिक बिना किसी भय के अपने धार्मिक कार्यक्रम पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मना सकें, यह पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए बीट प्रभारियों को पहले से ही क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों एवं मंदिर समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। त्यौहारों से पहले की गई इस मुस्तैदी से पुलिस ये साफ करना चाहती है कि गौतमबुद्धनगर पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और शहरवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article