त्योहारों के सीजन में नोएडा पुलिस ने शुरू किया सुरक्षा अभियान, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सख्त निगरानी के आदेश; असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा बढ़ाने और शांति बनाए रखने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और भारी पुलिस बल के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त और निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Noida Police Festival Security: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने आगामी त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ-साथ बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया है और पैदल गश्त के माध्यम से निगरानी बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में थाना सेक्टर-142 के प्रभारी ने एडवांट टावर परिसर और पार्किंग क्षेत्र का विशेष निरीक्षण भी किया। इस दौरान बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें पूरे परिसर में जांच-पड़ताल कर सुरक्षा व्यवस्था का पूरी तरह से अवलोकन किया।

Noida Police Launches Comprehensive Security Amid Festival (Symbolic Photo: iStock)

नोएडा पुलिस ने त्योहारों के बीच शुरू किया व्यापक सुरक्षा अभियान (प्रतीकात्मक फोटो: iStock)

आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार रहे। साथ ही, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे कॉरपोरेट ऑफिस, कैफेटेरिया और पार्किंग एरिया में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, थाना सेक्टर-24 में डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला और एसीपी-2 स्वतंत्र कुमार सिंह के साथ मेट्रो स्टेशन, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों का विस्तार से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खुद मौके पर रहकर पुलिस तैनाती की समीक्षा की और सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत करने के निर्देश जारी किए।

End of Feed