Noida Crime: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी लोगों के साथ ठगी की वारदात को देते थे अंजाम

Noida Crime News: नोएडा में विदेशी नागरिकों को ठगने के लिए एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। पुलिस ने इस कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए 76 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Noida Crime: नोएडा में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चेन स्नेचिंग, मोबाइल स्नेचिंग और अन्य लूटपाट की खबरें आए दिन आती ही रहती है। लेकिन अब ठग स्थानीय लोगों के साथ विदेशी लोगों को भी ठगी का शिकार बना रहे हैं। विदेशी लोगों के साथ ठगी करने वाले कॉल सेंटर का नोएडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने 9 महिलाओं सहित 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन सभी लोगों को नोएडा सेक्टर 63 के A ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया है। यहां फेक कॉल सेंटर के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।

Noida Fake Call Centre

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि आरोपी सेक्टर 63 के ए ब्लॉक में इंस्टा सॉल्यूशन के नाम पर एक फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस की टीम ने कॉल सेंटर से 58 लैपटॉप और 24 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी विदेशी लोगों को शिकार बनाकर करोड़ो रुपये की ठगी कर रहे थे। इस मामले की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 63 थाना पुलिस और सीटीआर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले इस गिरोह का खुलासा किया और 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं।

End of Feed