नोएडा

नोएडा में बीती रात मुठभेड़, गोली लगने के बाद गिरफ्तार हुआ वांटेड अपराधी

Noida News: नोएडा पुलिस ने सूचना मिलने पर गैंगस्टर एक्ट में वांटेड बदमाश को बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अपराधी के खिलाफ अलग-अलग चोरी के सात मामले दर्ज हैं-

Image

नोएडा में गोली लगने के बाद गिरफ्तार हुआ वांटेड अपराधी

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में थाना सेक्टर-39 की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-42 में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वांटेड अपराधियों को पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान सदरपुर चौकी के सामने सेक्टर 42 की तरफ एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर उसका पीछा किया। इस दौरान रास्ता कच्चा होने के कारण उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। जिसके बाद बदमाश को बीती देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

वांटेड अपराधी के खिलाफ दर्ज 7 मामले

पुलिस ने बताया कि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी के सात मामले और गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को नोएडा के थाना सेक्टर-39 की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-42 के सामने कट पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू किया था।

पुलिस को देखकर भागा था बदमाश

इसी दौरान सदरपुर चौकी के सामने सेक्टर 42 की तरफ एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर सेक्टर-42 के जंगल के रास्ते से भागने लगा। पुलिस ने व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर उसका पीछा किया। इस दौरान रास्ता कच्चा होने के कारण उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।

मुटभेड़ में पुलिस ने किया अरेस्ट

इसके बाद वह पैदल ही पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आमिर (26) बताया है। आमिर के खिलाफ पहले से ही थाना सेक्टर-39 में कई मामले दर्ज हैं।

अपराधी के पास से नगद-बाइक बरामद

पुलिस ने बताया है कि आरोपी अपने साथी शौकत व मनोज के साथ मिलकर थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, 22,000 रुपये और एक बाइक बरामद की गई है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article