नोएडा

समलैंगिक ऐप पर पहले दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल; नोएडा पुलिस ने किया खुलासा

Noida Crime News: नोएडा में समलैंगिक ऐप से पहले दोस्ती और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। नोएडा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • डेटिंग ऐप पर करता था दोस्ती।
  • दोस्ती के बाद बनाता था वीडियो।
  • पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार।

Noida Crime News: नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप 'ग्रिंडर' के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक और किशोर कुमार राघव के रूप में हुई है। पहले ये समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए किसी से जुड़ते फिर उनके साथ शरारिक संबंध बनाते और उनका गुप्त तरीके से वीडियो शूट कर लेते थे, फिर वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग कर बड़ी रकम मांगते थे।

दोस्ती के बाद बनाता था शिकार

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी 'ग्रिंडर' ऐप के माध्यम से लोगों से दोस्ती करते थे और मिलने के लिए बुलाते थे। मुलाकात के बाद वे पीड़ित को समलैंगिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन और ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

कई लोगों को बनाया शिकार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इस ऐप के जरिए कई लोगों को अपने जाल में फंसाया है। वे सभी पीड़ितों के साथ एक ही तरीका अपनाते थे। पहले दोस्ती करना, फिर वीडियो बनाना और अंत में ब्लैकमेल करना। पुलिस का कहना है कि कई लोग समाज की वजह सामने नहीं आते थे, इसलिए ये लोग आसानी से बच जाया करते थे। अन्य पीड़ितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही और मामलों का खुलासा हो सकता है।

पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति अवस्थी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समलैंगिक डेटिंग ऐप्स के माध्यम से धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं और ऐसे में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है। मामले में तेजी से जांच और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article