नोएडा

Noida Crime News: नोएडा में देर रात लुटेरों के साथ मुठभेड़, अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने देर रात तीन लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध हथियार समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। ये सभी बदमाश पहले भी जेल जा चुके हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने बीती देर रात चेकिंग के दौरान तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के पांच मोबाइल, अवैध हथियार और एक बाइक बरामद की। ये लूटेरे बदमाश पहले भी मेरठ और अन्य जिलों में लूट के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया है कि 11 सितंबर को थाना सेक्टर-58 में नोएडा पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इंडस वैली पब्लिक स्कूल (सेक्टर-62) के पास एक संदिग्ध बाइक आते दिखाई दी। पुलिस ने जब बाइक को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने बदमाशों का किया पीछा

जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी बीचे लुटेरे बदमाशों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली पैर में लगने से सालिक उर्फ सादिक व दीपक घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, पुलिस टीम ने मौके से भाग रहे तीसरे लुटेरे सनी को दौड़कर पकड़ लिया।

बाइक, हथियार समेत अन्य सामान बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से एक बाइक (हीरो एचएफ डीलक्स), दो अवैध तमंचे, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस 315 बोर, पांच लूटे गये मोबाइल, लूटे गये 2300 रुपये नकद और एक लाल रंग का बैग बरामद किया है। इससे पहले भी यह लोग लूट की कई घटनाएं नोएडा में कर चुके हैं। ये बदमाश पहले भी मेरठ व अन्य जनपदों से लूट व चोरी के मामले में जेल जा चुके जा चुके हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article