नोएडा पुलिस ने शराब व गांजा तस्करों का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

Noida: नोएडा पुलिस ने थाना सेक्टर 63 में दो अलग मामलों में शराब और गांजा तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 110 क्वाटर अवैध शराब और 2.7 किलो गांजा बरामद किया गया है।

Noida: नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 110 क्वाटर अवैध शराब और 2.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर एफएनजी सर्विस रोड स्थित ग्रीन बेल्ट के पास से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी करने वाले एक और आरोपी कि गिरफ्तार किया गया है।

Crime News

नोएडा पुलिस ने शराब व गांजा तस्करों का किया पर्दाफाश

शराब और गांजा तस्करी में दो गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 63 से 110 क्वाटर अवैध शराब की बोतल के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम ओम प्रकाश (उम्र 22 वर्ष) और अम्बिका यादव (उम्र 21 वर्ष) हैं। दोनों मूल रूप से जनपद सुल्तानपुर के निवासी हैं, और वर्तमान में बहलोलपुर, थाना सेक्टर-63, नोएडा में रह रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना सेक्टर-63 में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

End of Feed