शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Noida Crime: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने परेशान होकर मामले की जानकारी पुलिस में दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवती को लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह मामला थाना सेक्टर 142 का है।

Crime News

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-142 पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-140 से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़िता ने 7 मार्च को थाना सेक्टर-142 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले अर्जुन नामक व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

End of Feed