नोएडा

नोएडा पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल टॉवर के RRU चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

यूपी के नोएडा में पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर मोबाइल टॉवर से आरआरयू चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मियों की इस कामयाबी पर प्रोत्साहन के तौर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

Image

मोबाइल टॉवर के RRU चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Photo : iStock

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपराध को कम करने के लिए के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। इस बीच नोएडा की क्राइम रिस्पांस टीम और थाना सूरजपुर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान मोबाइल टावरों से आरआरयू उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई के दौरान सरगना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल टावरों से चुराए गए करोड़ों के आरआरयू उपकरण बरामद किए गए हैं।

आरआरयू समेत नकद बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 3.50 करोड़ रुपये कीमत के आरआरयू उपकरण बरामद किए गए है। एक आरआरयू की कीमत 14 हजार के करीब है। यह गैंग चोरी किए गए उपकरणों को कबाड़ियों को बेचता था, जहां से इन्हें कबाड़ के रूप में चीन भेजा जाता था। पुलिस इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास तलाशने में जुटी है।

एनसीआर में देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने चोरी किए गए 35 आरआरयू के साथ गैंग सरगना अब्बास मलिक, सलीम मलिक, सोहेल कुरेशी, शाहनवाज, शानू मलिक, शानू, इमरान और सलमान कुरेशी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी दिन में मोबाइल टावरों की रेकी करते थे और रात में वैगनआर कार और बाइक से नोएडा एनसीआर और अन्य राज्यों में मोबाइल टावरों से आरआरयू उपकरण, बैटरी और कीमती सामान चुराते थे। चोरी किए गए उपकरणों को कबाड़ियों को बेचा जाता था, जिनके द्वारा इन्हें कबाड़ के रूप में चीन को सप्लाई किया जाता था।

गैंग का भंडाफोड़ करने वाले पुलिसकर्मियों को दिया इनाम

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि इस गैंग का पूरा एक नेटवर्क है और यह गैंग एक टीम के रूप में काम करता था। उनके खिलाफ सहारनपुर, दिल्ली, हरियाणा में भी आरआरयू उपकरण चोरी के आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इनसे माल खरीदने वाले कबाड़ियों की भी तलाश कर रही है। इसके साथ ही इन चोरों के ऑर्गेनाइजर और फाइनेंस की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। इस गैंग का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article