नोएडा

Noida NPCL WhatsApp Number: नोएडा में बिजली की समस्याओं के लिए मोबाइल नंबर 9193301659 के व्हाट्सएप पर करें मैसेज

Noida NPCL WhatsApp Helpline Number: नोएडा में अगर आपकी बिजली से जुड़ी कोई समस्या है. बिजली से जुड़ी शिकायतों के लिए बिजली विभाग ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। WhatsApp Helpline नंबर 9193301659 पर आप अपनी हर तरह की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Image

नोएडा में बिजली के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर

Noida NPCL WhatsApp Number: बिजली आज हमारी मूल-भूत सुविधाओं में से एक है। शहरों में बिजली के बिना जीवन की कल्पना करने में भी डर लगता है। विशेष तौर पर अगर शहर NCR की प्रमुख सिटी नोएडा हो तो। नोएडा को इस तरह से बसाया गया है कि दिल्ली की भीड़ को कम करके यहां पर बसाया जाए। यहां पर बड़ी-बड़ी हाईराइज बिल्डिंगें हैं, जिनमें लिफ्ट के बिना काम ही नहीं चल सकता। ऐसे में बिजली की किसी भी तरह की समस्या, यहां के लोगों के जीवन को बहुत ही ज्यादा प्रभावित कर सकती है। बिजली से जुड़ी आपकी किसी भी समस्या का समाधान तुरंत निकले इसके लिए बिजली विभाग ने एक WhatsApp Helpline नंबर जारी किया है।

इस व्हाट्सएप नंबर पर करें शिकायत

बिजली से जुड़ी शिकायतों के लिए बिजली विभाग ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। WhatsApp Helpline नंबर 9193301659 पर आप अपनी हर तरह की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

किस तरह की शिकायत करें

बिजली की अपनी किसी भी शिकायत के लिए आपको WhatsApp Helpline नंबर 9193301659 पर मैसेज लिखकर भेजना होगा। इस हेल्पलाइन नंबर पर आप गलत बिल आने, बिल नहीं आने और मीटर खराब होने से जुड़ी शिकायतें कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको नया कनेक्शन लेना है और उसमें दिक्कत आ रही है या आप लोड बढ़वाना चाहते हैं तो आपको इसी WhatsApp Helpline नंबर पर मैसेज भेजकर मदद मिल जाएगी।

बिजली की जरूरत

बिजली की जरूरत हमें सुबह जगने से लेकर रात सोने तक हर समय पड़ती है। गर्मियों में पंखे, कूल, एसी के बिना नहीं रहा जा सकता तो सर्दियों में हीटर और गीजर के बिना दिल्ली-एनसीआर की ठंड से मुकाबला करना मुश्किल है। बरसात के दिनों में कपड़े सुखाने के लिए भी पंखा चलाना पड़ता है, जो बिजली से ही चलता है। इसके अलावा टीवी, फ्रिज, अवन, टोस्टर आदि भी शहरों में जरूरी हैं।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article