नोएडा

Noida News: अपराधियों पर अब लगेगी लगाम, नोएडा हाईवे पर शुरू की गई नई पुलिस चौकी, इतने सेक्टर और गांवों को मिलेगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 03:15 PM IST

Noida New Police Post: अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए ग्रेटर नोएडा हाईवे (Greater Noida Highway) पर नई पुलिस चौकी शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि साथ ही बहुत जल्द यमुना एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी 4 नए थानों और चौकियों का निर्माण करवाया जायेगा।

Image

Noida News: अपराधियों पर अब लगेगी लगाम, नोएडा हाईवे पर शुरू की गई नई पुलिस चौकी, इतने सेक्टर और गांवों को मिलेगा फायदा (फाइल फोटो)

New Police Post In Noida: ग्रेटर नोएडा हाईवे पर बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और होने वाले एक्सीडेंट में मदद पहुंचाने में हो रही देरी को देखते हुए एक नई चौकी का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन के मौके पर पहुंची पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस चौकी के बनने से हाईवे पर होने वाले अपराधों पर रोकथाम लगाई जा सकेगी। साथ ही जल्द यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (Eastern Peripheral Expressway) पर भी 4 नए थानों और चौकियों का निर्माण करवाया जायेगा।

13 सेक्टर और 6 गांवों को मिलेगा फायदा

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-153 में नवनिर्मित एनपीएक्स पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। इससे आसपास के 13 सेक्टरों व 6 गांवों में रहने वाले व्यक्तियों को तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होगी। नव निर्मित पुलिस चौकी पर आसपास के सभी नागरिकों, पीड़ितों व महिलाओं एवं बच्चों की त्वरित सुनवाई के लिए पुलिस उपनिरीक्षक व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।

पुलिस कमिश्नर द्वारा बांटे गए बच्चों को स्कूली किट

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा आसपास रहने वाले बच्चों को स्कूली किट बैग, कॉपी- बुक, पेन्सिल बॉक्स व अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था आनन्द कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार, एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा राम कृष्ण तिवारी व थाना प्रभारी नॉलेज पार्क उपस्थिति रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article