Noida News: उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। यूपी के नोएडा जिला से भी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का अपहर कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले की है। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही आरोपी की खोज की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।
पहले भी दुष्कर्म के लगे है आरोप
नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम राजेंद्र है जिसकी उम्र 27 साल रुपये बताई जा रही है। नोएडा फेज 3 थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने आरोपी की पहचान के बारे में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की और उसके हवाला देते बताया कि करीब एक वर्ष पहले 17 साल की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया था। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी ने आरोपी पर पहले भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस अधिकारी द्वारा दी जानकारी के अनुसार अगवा हुई नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसके बाद प्रासंगिक आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
स्कूल से लेकर भागने का था प्लान
आरोपी का मकसद नाबालिग छात्रा को स्कूल से अपहरण करके लेके भाग गया था। उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने अपहरण की घटना को स्कूल की छुट्टी के बाद अंजाम दिया गया है। परिवारवालों की खोज खबर करने के बाद पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस की छानबिन में अपहरण और दुष्कर्म की घटना सामने आ गई।
