Noida News: नोएडा मेट्रो की रफ्तार पर लगा ब्रेक! तकनीकी गड़बड़ी के कारण 20 मिनट सेवा बाधित

नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो शनिवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण करीब 20 मिनट तक बाधित रही। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हालांकि तकनीकी टीम ने समस्या को ठीक कर सेवा पूरी तरह से बहाल कर दी है।

Noida Metro: नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो (NMRC) में शनिवार को तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामान करना पड़ा। मेट्रो सेवा करीब 20 मिनट तक बाधित रही। करीब 11:15 बजे मेट्रो रूट तकनीकी गड़बड़ी के कारण बाधित हुआ। तकनीकी टीम ने स्थिति को संभाला। करीब 20 से 25 मिनट में इस गड़बड़ी को ठीक किया गया। जिसके बाद मेट्रो सेवा पूरी तरह से बहाल कर दी गई।

noida metro

फाइल फोटो (PTI)

सिग्निलिंग की समस्या के चलते मेट्रो मोड में बदलाव

एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वधावन के अनुसार सिग्निलिंग की समस्या के चलते मेट्रो के संचालन मोड में बदलाव करना पड़ा। जिसके कारण सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक मेट्रो धीमी रफ्तार से चल रही थी। उन्होंने बताया कि मेट्रो का मोड बदलने में जितना वक्त लगा, उतनी देर तक सेवा रुकी रही। इस दौरान यात्रियों को मेट्रो के अंदर अनाउंसमेंट और डिजिटल बोर्ड के जरिए जानकारी दी गई। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद मेट्रो सेवा पूरी तरह से बहाल कर दी गई।

End of Feed