Delhi से Noida जाने वाले इन रूट्स पर पांच दिन पड़ेगा असर, स्कूल भी रहेंगे बंद; जानें- डिटेल्स

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 09:07 AM IST

Noida Latest News in Hindi: यही वजह है कि डीसीपी ट्रैफिक की ओर से अपील की गई है- लोग अधिक से अधिक मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करें।

Noida Latest News in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश (यूपी) के नोएडा में आवागमन पर पांच दिन तक रोक रहेगी। यह बैन 21 सितंबर की सुबह से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगा, जबकि इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, आपात स्थिति में एंबुलेंस के लिए हेल्पलाइन नंबर (9355057380) के जरिए मदद मिलेगी और जरूरी सुविधाओं से संबंधित गाड़ियों को इस रोक से रियायत दी जाएगी।

delhi noida expressway

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी बाइक रेस होनीहै। यही वजह है 21 सितंबर की सुबह छह बजे से भारी और मध्यम स्तर के वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी।

End of Feed