नोएडा

नोएडा एयरपोर्ट के पास गरजा बुलडोजर, 32 मकान हुए ध्वस; वकील लेकर भागे लोग

नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण ने 32 मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की। यह कार्रवाई एयरपोर्ट के पास तीसरे चरण में अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ की गई।

Image

नोएडा एयरपोर्ट के पास बुलडोजर कार्रवाई

नोएडा : जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को बड़ा एक्शन हुआ। यमुना प्राधिकरण ने कई मकानों को गिरा दिया। स्थानीय लोग और वकील कार्रवाई को रोकने के लिए पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। कुल 32 घरों पर यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एयरपोर्ट के पास तीसरे चरण में अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ की गई। यमुना विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई सोमवार दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुई। जिला प्रशासन और यमुना प्राधिकरण के दल ने पुलिसकर्मियों के साथ किशोरपुर गांव में पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। सोमवार शाम 6 बजे तक किशोरपुर और साबौता में 32 निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।

14 गांव की जमीन होगी अधिग्रहण

अधिकारी ने बताया कि बाहरी लोगों ने बिना अनुमति के लो क्‍वालिटी के निर्माण कार्य किए हैं। नोएडा हवाई अड्डे के तीसरे चरण में जेवर के 14 गांव की 2,053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। सोमवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर एयरपोर्ट) के पास यमुना प्राधिकरण ने 32 अवैध मकानों को गिराने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई एयरपोर्ट के पास तीसरे चरण में अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन पर की गई, जहां बिना अनुमति के निर्माण किए गए थे।

यमुना विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र सिंह के अनुसार, जिला प्रशासन और यमुना प्राधिकरण की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर किशोरपुर गांव में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोग और उनके वकील कार्रवाई को रोकने के लिए पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने इसे वैध बताते हुए कार्रवाई जारी रखी। शाम तक सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!