Noida News: नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग से हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

नोएडा ग्रेटर नोए़डा एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग फॉर्च्यूनर कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida News: नोएडा में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के कारण एक हादसा हो गया। जिसमें एक कार ने बाइकसवार को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां एक फॉर्च्यूनर कार रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान वहां से जा रही मोटरसाइकिल को कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइकसवार घायल हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Accident News

कार ने बाइकसवार को मारी टक्कर

रॉन्ग साइड से आ रही थी फॉर्च्यूनर

नोएडा में तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में ऐसा ही एक और मामला नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ। जहां कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। यह घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। इस वारदात में कार सवार रॉन्ग साइड पर ड्राइविंग कर रहा था, और बाइकसवार से उसकी कार टकरा गई।

End of Feed