Noida News: एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही थी कार, अचानक बन गई आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Noida News: नोएडा एक्सप्रेसवे पर आई 10 में अचानक आग लग गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। इतनी देर में गाड़ी पूरी तरह जल कर राख हो चुकी थी।

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक कार में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर आई 10 गाड़ी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ये कार आग का गोला बन गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।

Noida Greater Noida Expressway Accident Fire Broke Out in a Moving Car at Road

नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी में लगी भीषण आग

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। कार ड्राइवर के सही समय पर उतर जाने के कारण वे सुरक्षित है। कार से निकलते धुंआ देख ड्राइवर ने गाड़ी साइड में लगाई और उससे उतर गया। देखते ही देखते आग पूरी गाड़ी में फैल गई और धूं धूं करके जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में पूरी गाड़ी राख हो गई।

End of Feed