Noida News: लव जिहाद के नाम पर नोएडा से धर्मांतरण के मामले सामने आने लगे हैं। उसी प्रकार से नोएडा सेक्टर 63 में स्थित काम करने वाली एक युवती पर धर्मांतरण का दबाव डाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवती के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है उसके बाद आरोपी युवक द्वारा धर्म परिवर्त कर इस्लाम कबूलने के लिए दबाव डाला जा रहा है। इस घटना से परेशान होने के बाद युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। इस घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
दुष्कर्म कर धर्मांतरण का दबाव
सेक्टर 63 के थाना प्रभारी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि युवती गाजियाबाद की निवासी है और नोएडा के सेक्टर 63 में एक कंपनी में नौकरी करती है। थाना प्रभारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि युवती की पहचान इस युवक के साथ कुछ समय पहले ही हुई थी, जिसके बाद इन दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ समय तक बात करने के बाद आरोपी युवक युवती को होटल ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।
उसके बाद से ही इस युवक ने नोएडा सेक्टर 63 में काम करने वाली इस युवती पर उसका धर्म स्वीकार करने का दबाव बना रखा है। युवती द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, इस युवक का नाम जुबैर है और ये एक मुस्लिम समाज से है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद इस आरोपी युवक ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए इस्लाम कबूलने के लिए कहा। आरोपी की धमकियों से तंग आकर युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बरेली का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपी से युवती की उस वीडियो को बरामद करने का प्रयास कर रही है, जिसके आधार पर वह युवती को धमकी दे रहा था। इस मामले की पूरी छानबीन की जा रही है।
