नोएडा

Noida News: नोएडा के दादरी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो नाबालिग बहनों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 24, 2023, 08:15 PM IST

Noida News: नोएडा के दादरी के समाधी पुर में रविवार को निर्माणाधीन मकान की छत गिरने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, मकान के मलबे में दो बहनें दब गई थी जिसकी मौत हो गई।

Image

नोएडा में मकान की छत गिरने से दो बहनों की मौत

Photo : Times Now Digital

Noida News: गौतमबुद्धनगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र में एक मकान में मरम्मत के कार्य के दौरान छत गिरने से दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मलबे में छह लोग दब गए थे जिन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के समाधी पुर गांव में रहने वाले लाल सिंह के मकान में आज मरम्मत का कार्य किया जा रहा था और वह मकान की छत पर ईट बिछवा रहे थे, तभी ज्यादा वजन होने के चलते छत भरभराकर गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में लाल सिंह की पांच और तीन वर्षीय दो पोतियों की मौत हो गई तथा राजवीर (45), विनोद (43), संजीव (35), पंकज (23) अस्पताल में भर्ती हैं।

End of Article