नोएडा

Noida News: दो बेटियों को चौथी मंजिल से फेंककर मां ने भी लगाई छलांग, महिला और एक बच्ची की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2024, 05:15 PM IST

नोएडा के बरौला गांव में एक महिला ने अपनी दो बच्चियों को चौथी मंजिल से फेंकने के बाद खुद भी वहां से छलांग लगा दी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई और उसकी एक बेटी की भी जान चली गई।

Image

महिला और एक बेटी की मौत (सांकेतिक फोटो)

Noida News: नोएडा के बरौला गांव में रहने वाली एक महिला ने अपनी दो बेटियों को चौथी मंजिल से फेंक दिया। इसके बाद खुद भी कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। जबकि, दूसरी बच्ची का इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक सरिता का पति मनोज प्रयाग अस्पताल की कैंटीन में काम करता है। सुबह 9:30 बजे के आसपास मनोज घर से खाना खाकर कैंटीन आ गया था। उसके बाद करीब 10 से 20 मिनट पर पड़ोसियों ने मनोज को फोन पर हादसे की जानकारी दी।

महिला की 4 बेटियां थी

मनोज अपने परिवार के साथ 3 साल से बरौला गांव में किराए पर रह रहा था। उसकी पत्नी सरिता ने आज आत्महत्या करने की कोशिश की, साथ में दो बेटियों को भी चौथी मंजिल से फेंक दिया। इस घटना में 32 वर्षीय महिला सरिता और उसकी 4 साल की बेटी कृतिका की मौत हो गई है। वहीं, दिव्या (3 साल) का इलाज चल रहा है। मनोज की 7 साल की एक अन्य बेटी भी है, जो हादसे के समय स्कूल गई थी। बताया गया कि महिला की चार बेटियां थी, एक बेटी को उसने अपनी बड़ी बहन को दे दिया था।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-49 थाने को सूचना मिली थी कि शिव मंदिर के पास बरौला गांव में एक महिला सरिता (32) छत से गिर गई। महिला के साथ घर पर उसकी दो बेटी थी, एक अन्य बेटी स्कूल गई थी। पड़ोसियों ने सूचना दी कि महिला अपनी दो बेटियों के साथ छत से गिर गई है। पुलिस ने महिला और दोनों बच्चियों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला और बेटी कृतिका की मौत हो गई। जबकि, दूसरी बेटी का इलाज जारी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें