नोएडा में बढ़े Covid Case... स्वास्थ्य विभाग ने कहा- कोरोना से डरें नही, सावधान रहें

नोएडा में कोरोना केस बढ़कर 10 हो गए है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 6 महिलाओं समेत 9 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस बार के कोविड से ज्यादा खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को डरने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।

Corona Case in Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना केस में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि छह महिलाओं समेत नौ और लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी मामले निजी लैब में कराई गई जांचों के बाद सामने आए हैं। नए मामलों के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 10 हो गई है। सभी मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों की जानकारी एकत्र करने में जुटी हैं।

corona update

सांकेतिक फोटो

ज्यादातर मरीज सोसायटी के निवासी

कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से अधिकांश बिसरख ब्लॉक की विभिन्न सोसायटियों में रहने वाले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि इस बार के कोविड से ज्यादा खतरा लोगों को नहीं है, लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, ना कि डरने की। अभी तक के मिले सभी मरीजों का इलाज उनके घर में ही आइसोलेशन में हो रहा है। सभी में सर्दी, जुकाम और खांसी संबंधित शिकायत देखने को मिली हैं। मौसम में हो रहे अचानक बदलाव के कारण भी यह संभव है, लेकिन इसमें कोविड के कुछ लक्षण का आना लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

End of Feed