दिल्ली

मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन, बढ़ते कोरोना केस पर दिल्ली AIIMS कर्मियों के लिए नई गाइडलाइन

दिल्ली के एम्स में बढ़ते कोरोना केस के चलते कर्मचारियों को मास्क पहनने और ग्रुप में एकत्रित न होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग, कार्यस्थल की सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने को भी कहा गया है।

Image

दिल्ली के एम्स की फाइल फोटो

Photo : Twitter

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत कर्मचारियों को मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को अस्पताल में पांच या उससे अधिक लोगों के ग्रुप में एकत्रित होने से बचने की भी सलाह दी गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों से निर्देशों का पालन करने को कहा गया।

कर्मचारी शारीरिक दूरी बनाकर रखें

एम्स प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कार्यस्थल की नियमित सफाई पर जोर दिया गया है। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखने को भी कहा गया है। कर्मचारियों को खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को रूमाल से ढकने की सलाह दी गई है। उनसे नियमित रूप से हाथ धोने और कैंटीन में भीड़ से बचने को भी कहा गया है।

बुजुर्ग और गर्भवती महिला कर्मचारी दें स्वास्थ्य का ध्यान

एम्स प्रशासन ने कर्मचारियों को एक-दूसरे से दूरी बनाकर बैठने को कहा है और दफ्तर में ज्यादा लोगों से मिलने से बचने की सलाह दी है। खासतौर पर बुजुर्ग और गर्भवती महिला कर्मचारी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही एम्स प्रशासन ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article