साहब मेरी बीवी पाकिस्तानी जासूस है! नोएडा के कारोबारी को अपनी पत्नी पर शक

नोएडा के कारोबारी को अपनी पत्नी पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक है। पत्नी चीन में MBBS पढ़ाई के दौरान एक पाकिस्तानी युवक से शादी कर चुकी थी और कई बार पाकिस्तान भी जा चुकी है। कारोबारी से शादी के तीन महीने बाद वह अचानक लापता हो गई।

ये कहानी दिल्ली से सटे नोएडा के एक रियल एस्टेट कारोबारी की है। इस रियल ऐस्टेट कारोबारी को शक है कि उसकी पत्नी पाकिस्तानी जासूस है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते निम्नतम स्तर पर हैं। भारत में पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश की जा रही है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है। जासूसों की तलाश कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जा रहा है। ऐसे में नोएडा के इस कारोबारी का अपनी पत्नी पर लगाया गया यह आरोप काफी गंभीर है।

Indian-Man-sad

पत्नी पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक

दैनिक हिंदुस्तान की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में नोएडा के इस कारोबारी ने अपनी पत्नी पर शक जाहिर किया है। व्यक्ति का कहना है कि साल 2019 में एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए मथुरा की युवती के साथ उनकी शादी हुई थी। उनका आरोप है कि पाकिस्तानी युवक से शादी के बावजूद, उसने झूठ बोलकर कारोबारी से विवाह किया। लेकिन शादी के तीन महीने बाद ही वह लापता हो गई। कारोबारी ने इस संबंध में सरकार और पुलिस से जांच की मांग की है।

End of Feed