खत्म हुआ इतंजार... भंगेल एलिवेटेड रोड पर जुलाई में दौड़ेंगी गाड़ियां, 3 साल से वेट कर लोग

नोएडा के दादरी सूरजपुर छालेरा डीएससी मार्ग पर बन रही भंगेल एलिवेटेड रोड के जुलाई में खुलने की उम्मीद है। यह परियोजना तीन साल की देरी से बन रही है, जिसकी लागत 608 करोड़ रुपये है। इसके खुलने से बरौला, भंगेल और सलारपुर इलाके के ट्रैफिक में सुधार होगा।

Bhangel Elevated Road in Noida: नोएडा के लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। दादरी सूरजपुर छालेरा डीएससी मार्ग पर बन रही बहुप्रतीक्षित भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जुलाई में इस रोड के खुलने की उम्मीद है। हालांकि इसे जून में ही जनता के लिए खोला जाना था, क्योंकि यह तीन साल देरी से बन रहा प्रोजेक्ट है। इस रोड के शुरू होने से नोएडा के कई ट्रैफिक प्रभावित इलाकों में जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सफर भी आसान होगा। फिलहाल, सड़क पर स्ट्रीट लाइट के लिए इलेक्ट्रिक पोल लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

Roads

सांकेतिक फोटो

2020 में शुरू हुआ भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण

यह परियोजना जून 2020 में शुरू की गई थी और इसे अप्रैल 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन यह पहले ही लगभग तीन साल की देरी का सामना कर चुकी है। इसके निर्माण पर कुल 608.81 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 अगाहपुर पेट्रोल पंप से शुरू होकर फेज-2 के पास स्थित गंदे नाले तक लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी है।

End of Feed