Noida News: नोएडा प्राधिकरण शहर वासियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। आवासीय भवन विभाग की योजना कोड संख्या 2022-23 (एच) (01) के तहत 338 भवनों में से 24 एमआईजी, एचआईजी और डूप्लैक्स भवन का आवंटन ई ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। बता दें कि, इसमें से तीन डूप्लैक्स भवनों के लिए ईएमडी की धनराशि मिल गई है। 21 भवनों की इस योजना को 7 दिनों के लिए रोल ओवर कर दिया गया है। वहीं शेष 314 एलआईजी भवनों की स्कीम को 21 फरवरी तक प्राधिकरण ने बढ़ा दिया है। इसके बाद आवेदक बोली लगा सकते हैं।
नोएडा प्राधिकरण की 314 एलआईजी भवनों की स्कीम को 21 फरवरी तक बढ़ाया गया
बता दें कि, बचे हुए 21 डूप्लैक्स भवनों के लिए ईएमडी जमा कराने की अंतिम डेट 7 फरवरी तय की गई है। वे सात फरवरी की शाम पांच बजे तक ईएमडी जमा करा सकते हैं। जो लोग तय समय में ईएमडी जमा करवा देंगे, वे 9 फरवरी को फाइनल बिड प्रक्रिया में हिस्सा ले पाएंगे।
