नोएडा

Noida News: पुश्ता रोड की प्लानिंग पर काम शुरू कर रही नोएडा अथॉरिटी, जाम से राहत दिलाने का है ऑप्शनल मार्ग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 11:30 AM IST

नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए पुश्ता रोड को बेहतर ऑप्शनल मार्ग माना जा रहा है। नोएडा अथॉरिटी इस रोड की प्लानिंग पर काम शुरू कर रही है। इस रोड से दिल्ली से नोएडा और ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट आने-जाने के समय जाम से राहत मिलेगी।

Image

पुश्ता रोड की प्लानिंग पर शुरू हो रहा काम (फोटो साभार - ट्विटर)

Noida Pushta Road: दिल्ली से नोएडा प्रवेश करने और फिर नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले एक्सप्रेस वे पर अक्सर वाहनों का दबाव देखने को मिलता है और जाम की स्थिति से वाहन चालकों को रोजाना दो चार होना पड़ता है। आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट को लेकर भी वाहनों का दबाव बढ़ना है। इसीलिए नोएडा अथॉरिटी यमुना पुस्ता को नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का और जेवर की कनेक्टिविटी का एक बेहतर विकल्प मानकर उसकी प्लानिंग पर काम शुरू कर रहा है।

प्राधिकरण ने किया समिति का गठन

इसके लिए प्राधिकरण ने एक समिति का गठन किया है। एसीईओ की अध्यक्षता में बनी समिति पुश्ता रोड के जरिए एक नए ऑप्शनल मार्ग की तलाश की जा रही है। हालांकि प्राधिकरण ने इस पुश्ता रोड को लेकर एक प्लानिंग पहले भी की है। संभवता इस प्लानिंग पर काम किया जाएगा। इसका एक बड़ा फायदा जेवर एयरपोर्ट को भी होगा। जिसे नोएडा से सीधे लिंक मिल जाएगा। 2024 में जेवर एयरपोर्ट पर कॉमर्शियल एक्टिविटी शुरू हो जाएगी।

जाम से बचने का विकल्प है पुश्ता रोड

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट जाने के लिए एक्सप्रेस-वे ही एक लिंक है जो सीधे दिल्ली को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ता है। यहां रोज एक लाख वाहन निकलते है। एयरपोर्ट रनिंग के साथ यहां ट्रैफिक बढ़ेगा। जाम से बचाने के लिए प्राधिकरण अब पुश्ता रोड को नए विकल्प के रूप में तलाश कर रहा है। सीईओ लोकेश एम ने बताया कि हाल ही में प्राधिकरण में एक बैठक हुई। जिसमें प्राधिकरण के एसीईओ, राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण, उप्र सिंचाई विभाग, उप्र राज्य सेतु निगम सलाहकार कंपनी सीईएमसी के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इन सभी ने बैठक में पुश्ता रोड को लेकर चर्चा की। साथ ही प्रस्तावित मार्ग को धरातल लाने के लिए परस्पर समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article