खत्म होने वाला है इंतजार... उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट! जानें कब मिलेगी फ्लाइट?

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट उड़ान भरने के लिए तेजी से कमर कस रहा है। कार्य की प्रगति को परखने के लिए सिविल एविएशन मिनिस्टर किंजरापु राम मोहन नायडू आने वाले हैं। आइये जानते हैं यहां कब से फ्लाइटों का संचालन किया जा सकता है?

Jewar Airport: नोएडा स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले रनवे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही विमान उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा सकता है। खुद एविएशन मिनिस्टर किंजरापु राम मोहन नायडू 25 अगस्त को एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा करने पहुंच रहे हैं। मंत्री एयरपोर्ट की अबतक डेवलप रिपोर्ट चेक कर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तय समय में कार्य पूरा कर फ्लाइट संचालन हो सके, इसलिए शेष कार्य को कराने के लिए क्या तैयारियां हैं? इस पर अधिकारियों से बात करेंगे। माना जा रहा है कि हवाई अड्डे के पहले फेज का संचालन 31 दिसंबर तक किया जा सकता है। नवंबर माह में इसका ट्रायल संभव है। हालांकि, ट्रायल की निर्धारित तिथि तय नहीं हो सकी है। फिलहाल, एक रनवे और एटीसी टावर बनकर तैयार है, जो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया गया है।

यमुना प्राधिकरण के मुताबिक, 60 मीटर चौड़ा और 2900 मीटर लंबा यह रनवे देश का सबसे बड़ा रनवे है। यह अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। सितंबर महीने से इस पर विमान उतारने और चढ़ाने का ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल के सफलतापूर्वक पूरा होने पर दिसंबर तक नियमित उड़ाने शुरू की जाएंगी। यहां से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने मिलेंगी।

End of Feed