नोएडा

Noida News: एयर इंडिया क्रू मेंबर की हत्या का पर्दाफाश, इस गैंगस्टर का था पूरे कांड में हाथ

Noida News: एयर इंडिया क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता लगा कि हत्याकांड के पीछे एक गैंगस्टर का हाथ है।

Image

एयर इंडिया क्रू मेंबर की हत्या पर बड़ा खुलासा

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में हत्या के मामले आम होते जा रहे हैं। वैसे ही शुक्रवार को एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना थाना 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित एक जिम के बाहर की है। सूरज मान जिम से निकला था, तभी कुछ बदमाशों नए गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस की चार टीम जांच में जुटी थी।

पुलिस की जांच में एक बड़े गैंगस्टर का नाम सामने आया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव से इस गोली कांड को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों का नाम धीरज और सोनू बताया जा रहा है।

पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश

पुलिस द्वारा हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की तो उन्हें एक बड़ी जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस को पता चला कि सूरज मान की हत्या के पीछे कुख्यात गैंगस्टर कपिल मान उर्फ कालू का हाथ है। इस मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरज मान की हत्या उसके भाई गैंगस्टर प्रवेश मान का दुश्मन गैंगस्टर कपिल मान है। इस गैंगस्टर से बचने के लिए ही सूरज अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सेक्टर 105 में रह रहा था। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही आपको बता दें कि दोनों गैंगस्टर दिल्ली की अलग जेलों में बंद है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article