Noida Accident: नोएडा से एक और सड़क दुर्घटना के मामला सामने आया है। यहां फिर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि एक मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ते हुए पेड़ और बिजली के खंभे से टकरा गई। पेड़ से वाहन की टक्कर में पेड़ टूटकर मर्सडीज कार पर गिर गया, जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार-मंगलवार के दरमियान देर रात 3 बजे थाना सेक्टर 20 के सेक्टर 29 का मामला है।
नोएडा
नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, बिजली के खंभे से टकराई लग्जरी कार, एक घायल
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Apr 8, 2025, 09:51 AM IST
