नोएडा के बिल्डरों में हड़कंप, 15 बिल्डरों के प्रोजेक्ट हुए दिवालिया; देखें सूची

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 22, 2023, 04:47 PM IST

नोएडा विकास प्राधिकरण ने 115 बिल्डरों की सूची जारी की है। इस सूची में बताया गया है कि किस बिल्डर के प्रोजेक्ट को डिफाल्टर की श्रेणी में रखा गया है और किस बिल्डर की रजिस्ट्री पर रोक लगी है।

नोएडा: नोएडा में ग्रुप हाउसिंग बनाने वाले 15 बिल्डर के प्रोजेक्ट वर्तमान में नेशनल कंपनी ऑफ लॉ की देखरेख में हैं। इन प्रोजेक्ट की दिवालिया प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके साथ ही ग्रुप हाउसिंग के सात प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं, जिन्होंने बायर्स से पूरे पैसे तो वसूल लिए हैं लेकिन उनका निर्माण कार्य अब तक अधूरा है। हाल ही में शहर के 115 बिल्डर प्रोजेक्ट की ऑनलाइन की गई सूची में इस बात का खुलासा हुआ है। इस बात को लेकर अब बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Noida

नोएडा में 15 बिल्डरों के प्रोजेक्ट हुए दिवालिया

प्राधिकरण ने हाल में ही अपनी वेबसाइट पर नोएडा के 115 बिल्डर के प्रोजेक्ट की सूची को ऑनलाइन किया है और उसमें उनकी यथास्थिति भी बताई गई है। शहर के किस बिल्डर प्रोजेक्ट को फिलहाल डिफाल्टर की श्रेणी में रखा गया है, किस बिल्डर को अभी तक ओसी सीसी सर्टिफिकेट और कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। किसकी रजिस्ट्री पर रोक लगी है और कितने मामले एनसीएलटी में चल रहे हैं। इसके साथ ही ऐसे बिल्डरों के प्रोजेक्ट की सूची भी जारी की गई है, जहां ओसीसीसी रजिस्ट्री खुल गई है।

End of Feed