नोएडा

Noida News: नोएडा में सातवें फ्लोर पर अटकी लिफ्ट, डेढ़ घंटे तक अंदर फंसी रही महिला

नोएडा सेक्टर 134 में स्थित जेपी विश टाउन क्लासिक सोसायटी में एक लिफ्ट सातवें फ्लोर पर अटक गई। लिफ्ट में एक महिला डेढ़ घंटे तक अंदर ही फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद उन्हें लिफ्ट से निकाला गया।

Image

लिफ्ट में फंसी महिला।

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा के सेक्टर 134 जेपी विश टाउन क्लासिक सोसाइटी में लिफ्ट फंसने की घटना सामने आई है। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट के अंदर महिला फंसी रही, लेकिन लिफ्ट नहीं खुल पाई। बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर लिफ्ट नहीं खुल पाई थी। काफी देर के बाद टेक्नीशियन की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद लिफ्ट खुल पाई।

लिफ्ट में फंसी महिला

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। साथ ही लिफ्ट मैन्युफैक्चरिंग टीम को भी बुलाया गया। बताया जा रहा है कि टीम को करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। हालांकि, वह भी लिफ्ट खोलने के प्रयासों में जुटी रही। बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसी महिला को बाहर निकाला गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article