नोएडा

नोएडा में मिलेंगे 400 लग्जरी फ्लैट, 1 करोड़ 40 लाख में निराला वर्ल्ड देगा सपनों का घर

निराला वर्ल्ड ग्रेटर नोएडा में लग्जरी आवासीय परियोजना में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। एक फ्लैट की कीमत 1.4 करोड़ रुपये से 1.8 करोड़ रुपये के बीच है।

Image

नोएडा में मिलेंगे 400 लग्जरी फ्लैट, 1 करोड़ 40 लाख में निराला वर्ल्ड देगा सपनों का घर

नोएडा: रियल एस्टेट कंपनी निराला वर्ल्ड ग्रेटर नोएडा में एक लग्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पश्चिम के सेक्टर-2 में करीब 400 फ्लैट वाली अपनी नयी आवासीय परियोजना 'निराला ट्रायो' शुरू की है। निराला वर्ल्ड ने एक बयान में कहा कि कंपनी इस परियोजना के विकास के लिए ‘‘400 करोड़ रुपये का निवेश’’ करने की योजना बना रही है।

1,000 रुपये प्रति वर्ग फीट

कंपनी ने अपनी परियोजना को रेरा कानून के तहत पंजीकृत कराया है और इस परियोजना के निर्माण के लिए अन्य आवश्यक मंजूरी भी प्राप्त कर ली है। निराला वर्ल्ड इस परियोजना में 400 फ्लैट तैयार करेगी। इन इकाइयों को 11,000 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से बेचा जाएगा। एक फ्लैट की कीमत 1.4 करोड़ रुपये से 1.8 करोड़ रुपये के बीच है।

निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग ने कहा कि यह हमारी दूसरी आवासीय परियोजना है। निराला एस्टेट, इस क्षेत्र में हमारी पहली परियोजना है, जो 25 एकड़ में फैली हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article