Noida: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने नोएडा बस डिपो से रात्रि बस सेवा को एक बार फिर पूरी तरह से शुरू कर दिया है। कोहरे की वजह से पिछले करीब एक माह से रात्रिकालीन बस सेवा बंद थी। अब नोएडा के यात्री यहां से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज जैसे शहरों के लिए बस पकड़ सकते हैं। नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब इस डिपो से रात 9 से 12 बजे के बीच चलने वाली सभी साधारण, एसी जनरथ, वोल्वो और स्लीपर बसें पहले की तरह ही संचालित होंगी। इन रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी अब शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार ये सभी बसें अपने पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही चलेंगी, इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।
नोएडा से बसों की रात्रिसेवा शुरू
बता दें कि, दिसंबर माह में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण यूपी रोडवेज ने दिसंबर माह में नोएडा से चलने वाली रात्रिकालीन बसों के संचालन पर रोका लगा दी थी। यह रोक 20 दिसंबर को लगाई गई थी। जिसके कारण नोएडा से रात के चलने वाली लंबी दूरी की सभी रूट पर बस सेवा ठप पड़ा था। इस रोके के साथ रात के समय बसों में होने वाली ऑनलाइल बुकिंग सुविधा को भी रोक दिया गया है। हालांकि यात्रियों ने यूपी रोडवेज के इस फैसले का भारी विरोध किया था, जिसके कार आसपास के जिलों में चलने वाली कुछ बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था, लेकिन ज्यादातर बसें बंद ही रही।
