Noida News: नए एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होंगे नोएडा-ग्रेनो! सेक्टर 94 से यहां तक बनेगा एलिवेटेड रोड

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नोएडा-ग्रेनो के बीच एक नई कनेक्टिविटी देने के लिए नया एक्सप्रेसवे या एलिवेटेड रोड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके निर्माण में लगने वाले बजट का बड़ा हिस्सा सरकार देगी। बाकी का हिस्सा अपने-अपने क्षेत्र या समानुपात में तीनों अथॉरिटी वहन करेंगी।

नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ते वाहनों के बोझ को कम करने के लिए नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कवायद शुरू हो रही है। इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) जल्द जमीन पर उतार सकता है। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी को फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करनी है। मौजूदा एक्सप्रेसवे से हटकर यमुना पुश्ता रोड के ऊपर से एलिवेटेड रोड निकालने को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए कितनी जमीन उपलब्ध है और कितने की जरूरत पड़ेगी, इस पर भी मंथन चल रहा है।

Elevated Road Between Noida and Greater Noida

सेक्टर 94 से 135 तक बनेगा एलीवेटेड रोड

सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक सर्वे

इन्हीं, चुनौतियों को देखते हुए बुधवार को नोएडा अथॉरिटी ने सिंचाई विभाग के साथ मिलकर सर्वे किया है। सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने दौरा कर मौजूद संभावनाओं पर बात की। इस टीम में नोएडा अथॉरिटी से वर्क सर्कल-9 के प्रभारी विश्वास त्यागी शामिल भी हुए। ये टीम आगे रिपोर्ट तैयार कर तकनीकी अध्ययन के लिए भेजेगी। नोएडा के बाद आगे अपने एरिया में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस परियोजना की संभावनाएं तलाश कर जमीन की रिपोर्ट उपलब्ध करवाएगा।

End of Feed