Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 10 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बारे में पता लगते ही पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई अन्य धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
नोएडा में शर्मसार कर देने वाली घटना
बच्ची को अकेले पाकर किया रेप
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची से रेप का ये मामला सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 52 का है। यहां एक पड़ोसी ने बच्ची को घर पर अकेला देख वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 साल की मासूम बच्ची के माता-पिता कुछ काम से बाहर गए हुए थे। परिजनों के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाला एक 48 वर्षीय व्यक्ति चुपके से बच्ची के घर में घुसा और उसका रेप किया। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची का परिवार किराए पर नीचे के मकान में रहता था। और उसी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर आरोपी रहा करता था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
