Noida News: मोटिवेशनल स्पीकर की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी के साथ मारपीट का मामला दर्ज

Noida News: नोएडा सेक्टर 94 में रहने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर विवेक बिंद्रा एक बार फिर विवादों के घेरे में। इस बार विवेक पर दूसरी पत्नी से मारपीट का आरोप लगा है। मारपीट के मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Noida News: फेमस यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा एक बार फिर विवादों से घिरे नजर आ रहे हैं। इस बार वह किसी दूसरे स्पीकर के साथ जुबानी जंग या फिर पहली पत्नी से विवाद पर चर्चा का केंद्र नहीं बने हैं। बल्कि इस बार वे अपनी दूसरी पत्नी से मारपीट के मामले में फंसे नजर आ रहे हैं। बता दें कि दूसरी पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रही है।

Motivational Speaker Vivek Bindra in Dispute With Second Wife Case of Assault Registered

विवेक बिंद्रा पर दूसरी पत्नी के साथ मारपीट का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने बीते 7 दिसंबर को अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। मारपीट की इस घटना पर नोएडा पुलिस जांच कर रही है। मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के बारे में बात करें तो वह नोएडा के सेक्टर 95 की गगनचुंबी इमारत सुपरनोवा में रहते हैं। ये वही बिल्डिंग है जहां बॉलीवूड के कई मशहूर हस्तियों का फ्लैट है। इस फ्लैट में विवेक बिंद्रा अपनी मां और पत्नी के साथ रहते हैं। वह बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के CEO और फाउंडर हैं। यहां वे लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुण सिखाते हैं और एक लाइफ कोच के रूप में भी जाने जाते हैं।

End of Feed