झींगुर आंटी (Jhingur Aunty) के नाम से फेमस मिथलेश भाटी (Mithilesh Bhati) ने कहा कि अगर वकील एपी सिंह (Lawyer AP Singh) उनपर केस करना चाहते है तो करे, लेकिन पहले वो ये देखें की वो किसका साथ दे रहे हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
गौर हो कि सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा था कि मिथिलेश भाटी को सचिन के बारे में उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए देश के हर पति से प्रतिक्रिया मिलेगी, सीमा हैदर को अपनी पड़ोसी मिथिलेश भाटी ने सचिन को 'लप्पू' और 'झींगुर' कहना इतना बुरा लगा है कि वह अब कानून कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। मिथिलेश का सचिन को लप्पू और झींगुर कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मिथिलेश को मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी
अब सीमा हैदर के वकील ने पड़ोसी मिथिलेश को मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि मिथिलेश भाटी को सचिन के बारे में उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए देश के हर पति से प्रतिक्रिया मिलेगी।
सचिन को "लप्पू सा सचिन" कहा था
मिथिलेश भाटी ने मीडिया से बातचीत में सचिन को झींगुर सा और लप्पू सा कहा था। इन साक्षात्कारों के बाद मिथिलेश रातोंरात शहर में चर्चा का विषय बन गईं और सोशल मीडिया पर छा गईं। अब एपी सिंह इन टिप्पणियों को लेकर मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।
सचिन की पड़ोसी मिथिलेश का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल
इसी बीच सचिन की पड़ोसी मिथिलेश का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस छोटी क्लिप में मिथिलेश ने जोड़े को फटकार लगाते हुए दावा किया कि सचिन में ऐसा कुछ भी खास नहीं है कि सीमा को सीमा पार करनी पड़ी। बातचीत के दौरान उन्होंने "लप्पू सा सचिन" शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे यशराज मुखाटे ने एक ट्रैक में बदल दिया। यशराज मुखाटे द्वारा रचित यह जोशीला ट्रैक ऑनलाइन उपलब्ध होने के एक घंटे के भीतर ही वायरल हो गया है।
