नोएडा

'झींगुर आंटी' के नाम से फेमस मिथलेश भाटी ने दी Seema-Sachin के वकील को चुनौती! देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 16, 2023, 05:27 PM IST

सीमा हैदर को अपनी पड़ोसी मिथिलेश भाटी ने सचिन को 'लप्पू' और 'झींगुर' कहना इतना बुरा लगा है कि वह अब कानून कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है वहीं झींगुर आंटी के नाम से फेमस मिथलेश भाटी ने सीमा के वकील को चुनौती दी है।

झींगुर आंटी (Jhingur Aunty) के नाम से फेमस मिथलेश भाटी (Mithilesh Bhati) ने कहा कि अगर वकील एपी सिंह (Lawyer AP Singh) उनपर केस करना चाहते है तो करे, लेकिन पहले वो ये देखें की वो किसका साथ दे रहे हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

गौर हो कि सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा था कि मिथिलेश भाटी को सचिन के बारे में उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए देश के हर पति से प्रतिक्रिया मिलेगी, सीमा हैदर को अपनी पड़ोसी मिथिलेश भाटी ने सचिन को 'लप्पू' और 'झींगुर' कहना इतना बुरा लगा है कि वह अब कानून कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। मिथिलेश का सचिन को लप्पू और झींगुर कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मिथिलेश को मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी

अब सीमा हैदर के वकील ने पड़ोसी मिथिलेश को मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि मिथिलेश भाटी को सचिन के बारे में उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए देश के हर पति से प्रतिक्रिया मिलेगी।

सचिन को "लप्पू सा सचिन" कहा था

मिथिलेश भाटी ने मीडिया से बातचीत में सचिन को झींगुर सा और लप्पू सा कहा था। इन साक्षात्कारों के बाद मिथिलेश रातोंरात शहर में चर्चा का विषय बन गईं और सोशल मीडिया पर छा गईं। अब एपी सिंह इन टिप्पणियों को लेकर मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

सचिन की पड़ोसी मिथिलेश का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल

इसी बीच सचिन की पड़ोसी मिथिलेश का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस छोटी क्लिप में मिथिलेश ने जोड़े को फटकार लगाते हुए दावा किया कि सचिन में ऐसा कुछ भी खास नहीं है कि सीमा को सीमा पार करनी पड़ी। बातचीत के दौरान उन्होंने "लप्पू सा सचिन" शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे यशराज मुखाटे ने एक ट्रैक में बदल दिया। यशराज मुखाटे द्वारा रचित यह जोशीला ट्रैक ऑनलाइन उपलब्ध होने के एक घंटे के भीतर ही वायरल हो गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article