नोएडा में साइबर ठगी का एक और मामला, बुजुर्ग को अरेस्ट करने की धमकी देकर लूटे 24 लाख रुपये

Noida News: नोएडा में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां क्राइम ब्रांच और सीबीआई के अधिकारी बनकर बदमाशों ने एक बुजुर्ग से 24.5 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें कुछ बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की 24.5 लाख रुपये की ठगी की। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फर्जी क्राइम ब्रांच और सीबीआई के अधिकारी बनकर वारदात को अंजाम दिया । ठगी की घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Noida News (3)

नोएडा में साइबर ठगी का एक और मामला

बदमाशों ने कैसे दिया 24 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि 13 जून को बदमाश ने खुद को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को फोन किया। उसके बाद से कॉल का ये सिलसिला ठगी को अंजाम देने तक चला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद प्रवीण सूद नामक एक व्यक्ति ने बुजुर्ग को सीबीआई अधिकारी बनकर फोन किया। ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए 6 दिन का समय लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आधार कार्ड पर मनी लॉन्ड्रिंग और अरेस्ट वारंट की धमकी देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

End of Feed