नोएडा

Visiting Places In Noida: नोएडा के ये प्लेस हैं बेस्ट, इन जगहों पर जाने के लिए बना सकते हैं प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 02:27 PM IST

Tourist Places Of Noida: नोएडा में घूमने के लिए कई सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं। इन जगहों पर बजट में घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। नोएडा का दलित प्रेरणा स्थल बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। इसके साथ ही नोएडा के सेक्टर-33 में स्थित इस्कॉन टेंपल में भी विजिट किया जा सकता है। इस्कॉन टेंपल की गिनती नोएडा के स्पेशल मदिरों में होती है।

Image

नोएडा में बजट में घूमने के लिए शहर के कई टूरिस्ट प्लेस हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

KEY HIGHLIGHTS
  • बजट में घूमने के लिए नोएडा में कई हैं विकल्प
  • सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल है बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट
  • सेक्टर-33 में स्थित इस्कॉन टेंपल भी हो सकता है घूमने के लिए बेस्ट प्लेस


Noida News: न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जिसे नोएडा के नाम से सभी लोग जानते हैं। यह एक ऐसा शहर है जहां पर एक्सप्रेसवे, हाईवे, सैकड़ों आईटी कंपनियां, गगनचुंबी इमारतें इस शहर को अनोखा बनाती हैं। शहर में लोगों को मनोरंजन करने के लिए भी कई सारे विकल्प मौजूद हैं। नोएडा में अपने दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने के लिए भी कई सारे विकल्प मौजूद हैं।

बता दें कि, नोएडा में मनोरंजन पार्क के साथ-साथ स्ट्रीट मार्केट, आर्ट गैलरी भी मौजूद है। यहां पर उद्यानों से लेकर गेमिंग जोन, रेस्तरां और पब तक मिल जाएंगे। नोएडा में घूमने के लिए कई सारे दिलचस्प ऑप्शन में हैं।

सेक्टर-95 का दलित प्रेरणा स्थल

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा के सेक्टर-95 में स्थित है। यह स्मारक यमुना नदी के किनारे तक फैला हुआ है। यहां एक संग्रहालय भी है। इसके साथ ही कई मूर्तियों और हरियाली से सुसज्जित पार्क भी है। यहां बलुआ पत्थर के स्मारक के साथ एक विशाल विशिष्ट गुंबद है, जिसमें डॉ. बीआर अंबेडकर, कांशी राम जैसी विभूतियों की मूर्तियां हैं। विशाल पार्क को तीन खंडों में विभाजित किया गया है। इसमें 18 फीट ऊंची 24 हाथियों की मूर्तियां लगी हुई हैं। यहां का संग्रहालय दलित आंदोलन के इतिहास की एक झलक पेश करता है। यह नोएडा का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

सेक्टर-33 का इस्कॉन टेंपल

इस्कॉन टेंपल सेक्टर-33 में अग्रसेन मार्ग पर स्थित है, जो भगवान कृष्ण और राधारानी को समर्पित है। 160 फीट के मंदिर में वृंदावन की 16वीं शताब्दी के राधा-गोविंदा मंदिर की प्रतिकृति की एक प्रभावशाली संरचना है। यह मंदिर हाथ से बने नक्काशीदार मोर, हाथी और झरोखे से सुशोभित हैं। परिसर में एक बड़ा मंदिर कक्ष, एक सभागार, एक अतिथि गृह, एक रेस्तरां, एक रसोईघर और आवासीय खंड में शयनकक्ष और एक हॉल है। हर दिन यहां पर छह आरती होती हैं। मंदिर में दुनिया भर के भक्तों और आगंतुकों की भीड़ देखी जाती है। यहां आने के बाद आपको शांति और सुकून की अनुभूति होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article