नोएडा

Noida News: नोएडा में डिप्रेशन के शिकार हो रहे लोग, 24 घंटे में युवती समेत चार ने लगाई फांसी

नोएडा में पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि ज्यादातर केस डिप्रेशन और मानसिक रूप से परेशान लोगों के हैं।

Image

नोएडा में डिप्रेशन के शिकार बन रहे लोग, 24 घंटे में चार लोगों ने की आत्महत्या

Noida News: नोएडा में जिंदगी की परेशानियों से हताश होकर युवती सहित चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिस कारण आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

जानकारी के अनुसार मूलरूप से ओडिशा निवासी अमृता अपनी तीन बहनों के साथ बरौला गांव में किराए पर रह रही थी। अमृता एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। रविवार शाम जब उसकी बहनें घर पहुंची तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में पिछले कुछ दिनों से अमृता के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है।

वहीं दूसरे मामले में थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित जेजे कॉलोनी में रहने वाले प्रवेश ने अपने घर में फांसी लगा ली। प्रवेश को फांसी के फंदे पर लटका देखकर परिजन ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया।

Noida Suicide Case

Noida Suicide Case

तीसरे मामले में ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के जेपी सोसाइटी में रहने वाले धर्मेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मेंद्र मूल रूप से ललितपुर का रहने वाला था। वह एक कैटरर के यहां काम करता था। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

चौथे मामले में थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के फोर्टिस अस्पताल लाए गए योगेश चौरसिया को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक योगेश चौरसिया ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। योगेश चौरसिया आम्रपाली रॉयल वैभव सोसाइटी में रहता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ज्यादातर केस डिप्रेशन और मानसिक रूप से परेशान लोगों के ही सामने आते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article