नोएडा

Noida: जिला अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं, तो जानिए ये सूचना, जनरल ओपीडी समेत इन सुविधाओं को नए परिसर में किया गया शिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 05:24 PM IST

Noida Health News: नोएडा के पुराने जिला अस्पताल सेक्टर-30 से कई सुविधाओं को नए जिला अस्पताल सेक्टर-39 में शिफ्ट कर दिया गया है। नए जिला अस्पताल में छह विभागों की ओपीडी शुरू कर दी गई। ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड की सुविधा को नए जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब जांच रिपोर्ट भी नए जिला अस्पताल में मिलेगी।

Image

नोएडा के पुराने जिला अस्पताल से नए जिला अस्पताल सेक्टर-39 में शिफ्ट की गई जनरल ओपीडी समेत कई सुविधाएं (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • छह विभागों की ओपीडी नोएडा के नए जिला अस्पताल में की गई शिफ्ट
  • नए जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच की सुविधा शुरू
  • नए जिला अस्पताल में फिजियोथेरीपी की सुविधा की गई शुरू


Noida News: नोएडा के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी सूचना है। नोएडा के सेक्टर -39 स्थित नए जिला अस्पताल में शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। नए जिला अस्पताल में छह चिकित्सकीय विभागों की ओपीडी को शिफ्ट करने के बाद शुरू भी कर दिया गया है। बहुत जल्द ही पुराने जिला अस्पताल को पूरी तरह नए जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

बता दें कि, जिला अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नए जिला अस्पताल में स्कीन, ईएनटी, जनरल ओपीडी, हड्डी ओपीडी, एनसीडी क्लीनिक, बच्चों के रोग से संबंधित ओपीडी, महिला रोग से संबंधित ओपीडी और फीवर क्लीनिक को सेक्टर- 39 स्थित नए जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा नए जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच की सुविधा को शिफ्ट करने के बाद शुरू भी कर दिया गया है। इसके साथ ही फिजियोथेरीपी को भी नए जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

कुछ विभागों को पहले ही किया गया है शिफ्ट

मिली जानकारी के अनुसार, धीरे-धीरे सभी रोगों की ओपीडी नए जिला अस्पताल में शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि, मौजूदा समय में नए जिला अस्पताल के सामने सबसे बड़ी समस्या बिजली की बनी हुई है। लेकिन अस्पताल प्रशासन इस समस्या को जल्द दूर कर पुराने जिला अस्पताल को एक साथ ही नए जिला अस्पताल में शिफ्ट करने का प्लान बना रहा है। सेक्टर -39 स्थित नए जिला अस्पताल में होम्योपैथी, टीबी, मानसिक रोग से संबंधित विभाग, गैर संचारी रोग और एड्स नियंत्रण विभाग को काफी पहले ही शिफ्ट कर दिया गया है। इनकी ओपीडी काफी पहले से नए जिला अस्पताल में चल रही है।

सभी विभाग की ओपीडी जल्द की जाएगी शिफ्ट

जानकारी के लिए बता दें कि, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर पवन कुमार ने बताया है कि, जल्द ही सभी चिकित्सकीय विभाग नए जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। अभी नए जिला अस्पताल में गाइनी, हड्डी विभाग, ईएनटी, फिजीशियन, स्कीन रोग से संबंधित ओपीडी, जनरल ओपीडी और फीवर क्लीनिक को शिफ्ट करने का काम हुआ है। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड और ब्लड की जांच भी शुरू हो चुकी है। नए जिला अस्पताल में फिजियोथेरीपी की सुविधा भी शिफ्ट करने के बाद शुरू हो चुकी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article